
Ratlam: जिला पंचायत आदेश क्रमांक 36, 60 को लेकर पंचायत सचिवों ने दिया। ज्ञापन दिनांक 13/05/2025 को जारी किया गया है, जिसमे दिनांक 20/05/2025 से प्रत्येक सचिव को अपनी उपस्थिति सार्थक एप के माध्यम से दर्ज करने के निर्देश दिए गए है, उस आदेश को शिथिल करते हुए आगामी आदेश तक निरस्त करने के लिए रतलाम जिले के सचिव साथी ने ज्ञापन देकर जिला पंचायत से अनुरोध किया।

पंचायत सचिवों ने दिया ज्ञापन
पंचायत के सचिव साथी ने जिला पंचायत को दिए ज्ञापन में लिखा की पंचायत सचिव एक फील्ड का कर्मचारी होकर उसे पंचायत में सुबह एवं शाम को भी काम करना पड़ता है, एवं शासन की योजनाओ के क्रियान्वयन के लिए उसे हितग्राहियो के घर-घर जाना पड़ता है, एवं पंचायत में 2 से 3 गांव है, ऐसी स्थति में वे फील्ड में कार्य नहीं कर पाएगा। वर्त्तमान में मध्यप्रदेश में किसी भी जिले में पंचायत सचिव की उपस्थिति सार्थक एप से नहीं ली जा रही है, लेकिन रतलाम जिले के सभी सचिव जिला पंचायत के आदेश का आज तक अक्षतर पालन करते आये है, भविष्य में भी करते रहेंगे। रतलाम जिला पंचायत को हर योजना में न. 1 लाये है, और लाएंगे। ऐसी स्थति में माननीय महोदय से रतलाम जिले के सभी सचिव श्रीमान से निवेदन करते है की उक्त आदेश को शिथिल करते हुए आगामी आगामी आदेश तक निरस्त करने का कष्ट करे।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




