मंदसौर, मध्यप्रदेश – भाजपा नेता मनोहर धाकड़ वीडियो मामला अब मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे हाई-सिक्योरिटी कैमरे में कैद आपत्तिजनक वीडियो को लेकर भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन इस हाईप्रोफाइल मामले में उन्हें गिरफ्तारी के अगले ही दिन जमानत मिल गई। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे उन्हें गरोठ उपजेल से रिहा कर दिया गया।
वीडियो की प्रामाणिकता पर उठे सवाल
भाजपा नेता मनोहर धाकड़ वीडियो मामला अब तकनीकी विश्लेषण की ओर बढ़ रहा है। धाकड़ के वकील संजय कुमार सोनी ने दावा किया है कि यह वीडियो AI टेक्नोलॉजी की मदद से एडिट किया गया है। उन्होंने वीडियो की फोरेंसिक जांच की मांग करते हुए कहा कि यह एक गहरी साजिश हो सकती है।
वीडियो लीक करने पर कर्मचारियों पर गिरी गाज
इस वीडियो के लीक होने पर एक्सप्रेसवे निर्माण से जुड़ी एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप पाटीदार के मुताबिक ये तीनों कर्मचारी 13 मई की रात ड्यूटी पर थे, और वीडियो लीक में उनकी संलिप्तता पाई गई।
महिला मित्र अभी भी फरार
भाजपा नेता मनोहर धाकड़ वीडियो मामला में एक महिला मित्र की भूमिका भी सामने आई है, लेकिन वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसपी अभिषेक आनंद के अनुसार, पूछताछ में धाकड़ महिला के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दे पाए हैं। पुलिस ने 23 मई को एक बलेनो कार (MP14CC4782) जब्त की थी और 24 मई को दूसरी दबिश में परिजनों को वारंट थमाया गया। इसके बाद रविवार को मनोहर धाकड़ ने सरेंडर कर दिया।
AI वीडियो फोरेंसिक के लिए संदर्भ लेख (English)
👉 https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC8321104/
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




