
अत्यावश्यक सेवा से जुड़े विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों से रोक सरकार ने हटाई :अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे, जो कर्मचारी अवकाश पर गए हैं, उन्हें वापस बुलाया जाए। कोई भी वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लिए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब विभाग ने अपने पुराने आदेश को निरस्त करते हुए छुट्टी पर लगी रोक को हटा लिया है।
मध्य प्रदेश में सरकार ने हटाई अवकाशों से रोक।भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए प्रदेश में अत्यावश्यक सेवा से जुड़े विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई रोक सरकार ने हटा ली है। जिन कर्मचारियों की छुट्टियां पूर्व से स्वीकृत हैं, वे अब उसका उपयोग कर सकेंगे।

- सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर गृह, ऊर्जा, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य नागरिक आपूर्ति, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, राजस्व और परिवहन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर नौ मई को रोक लगा दी थी।
- अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे, जो कर्मचारी अवकाश पर गए हैं, उन्हें वापस बुलाया जाए। कोई भी वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लिए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
- वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब विभाग ने अपने पुराने आदेश को निरस्त करते हुए छुट्टी पर लगी रोक को हटा लिया है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




