
इंदौर जल गंगा अभियान
इंदौर। स्वच्छता में देश का सिरमौर बना इंदौर अब जल संरक्षण के क्षेत्र में भी अग्रणी बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर हो रहा है। शुक्रवार को इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहरवासियों ने मिलकर जल बचाने की अनूठी पहल की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में मानव शृंखला बनाकर जल बचाने का संदेश दिया गया।

रणजीत हनुमान मंदिर से लेकर महाराणा प्रताप प्रतिमा तक बने इस जनसैलाब ने हाथों में हाथ डालकर ‘जल है तो कल है’ का संदेश दिया। इस दौरान जल संरक्षण का प्रतीक बन चुकी ‘उल्टी छतरी’ को जनता के बीच प्रस्तुत किया गया, जो वर्षा जल संचयन की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम के दौरान महापौर ने ‘जल गंगा रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर नागरिकों को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, जल स्रोतों की रक्षा और जल अपव्यय रोकने के उपायों से अवगत कराएगा।
महापौर ने बताया कि बीते तीन वर्षों में नगर निगम ने 1.25 लाख से अधिक रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम, 156 कुएं, 28 बावड़ियाँ और 16 तालाबों का गहरीकरण कराया है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि ‘Catch the Rain’ जैसे अभियानों को अपनाकर जल को बचाने की दिशा में भागीदार बनें।
इस अभियान में एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा, पार्षद कंचन गिदवानी सहित नगर निगम अधिकारी और हजारों नागरिकों की भागीदारी रही।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




