
इंदौर में रविवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें एक इंदौर और दो अन्य जिलों से हैं। अब शहर में कुल 7 एक्टिव केस हैं। संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एम्स भोपाल भेजे गए हैं।

इंदौर में कोरोना केस 2025: इंदौर में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता दिख रहा है। रविवार को शहर में तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें एक इंदौर निवासी है जबकि अन्य दो देवास और किसी अन्य जिले से हैं। सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया के अनुसार, इंदौर निवासी 37 वर्षीय संक्रमित को हल्के लक्षणों के बाद होम आइसोलेट कर दिया गया है और उसकी हालत फिलहाल सामान्य है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं पाई गई है
अब तक इंदौर में इस वर्ष कोरोना के कुल 21 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 7 केस वर्तमान में एक्टिव हैं। संक्रमण को लेकर प्रशासन सतर्क है और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
संक्रमितों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एम्स भोपाल भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वायरस का कौन सा वेरिएंट फैल रहा है। हालांकि, अब तक भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
डॉ. सेतिया ने यह भी स्पष्ट किया कि हाल में जिस महिला की मौत कोरोना से बताई जा रही थी, वह अप्रैल की घटना थी। मौत की वजह किडनी सहित अन्य बीमारियां थीं, न कि कोरोना।
वर्तमान में पॉजिटिव पाए गए सभी मरीज हल्के लक्षण वाले हैं और उन्होंने खुद ही टेस्ट कराया था। प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है और एहतियात के तौर पर सभी संभावित संपर्कों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




