
नीमच-रतलाम सेक्शन में डबलिंग कार्य के चलते 5 घंटे का रेलवे मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें प्रभावित
नीमच-रतलाम सेक्शन में डबलिंग कार्य के चलते 5 घंटे का रेलवे मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें प्रभावित रतलाम रेल मंडल अंतर्गत नीमच और रतलाम स्टेशनों के बीच दोहरीकरण (डबलिंग) कार्य जारी है। इस परियोजना के तहत 25 मई को ढोढर रेलवे स्टेशन पर 5 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाली चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उज्जैन-चित्तौड़गढ़ मेमू ट्रेन अब केवल रतलाम तक ही चलेगी, रतलाम से चित्तौड़गढ़ के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा। साथ ही, जावरा-ढोढर सेक्शन के फाटक संख्या 175 को तीन दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।
प्रभावित ट्रेनों का विवरण:
- गाड़ी संख्या 69231 (उज्जैन-चित्तौड़गढ़ मेमू): यह ट्रेन रतलाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। रतलाम से चित्तौड़गढ़ के बीच रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 69232 (चित्तौड़गढ़-उज्जैन मेमू): यह ट्रेन रतलाम स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। चित्तौड़गढ़ से रतलाम के बीच रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19327 (रतलाम-उदयपुर सिटी पैसेंजर): रतलाम से नीमच के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी, लेकिन नीमच से उदयपुर सिटी के लिए संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 19818 (जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस, 24 मई): यह ट्रेन नीमच स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और नीमच से रतलाम के बीच रद्द रहेगी।
रेल फाटक संख्या 175 रहेगा तीन दिन बंद
डबलिंग कार्य के अंतर्गत समपार फाटकों और रोड अंडर ब्रिजों का चौड़ीकरण व मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में, जावरा-ढोढर सेक्शन के फाटक संख्या 175 पर 23 मई सुबह 9 बजे से 26 मई सुबह 9 बजे तक ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान सड़क यातायात बंद रहेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्ग के रूप में रोड अंडर ब्रिज संख्या 409A का उपयोग करें।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




