

नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 2025 में गुकेश की जीत ने फैंस को फिर से उत्साहित कर दिया है। 19वें जन्मदिन के दिन गुकेश ने अमेरिकी सुपर ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे उन्हें सीधे तीन अंक मिले और स्टैंडिंग में उनकी पोजिशन सुधरी।
शुरुआती दो मुकाबलों में उन्हें मैग्नस कार्लसन और अर्जुन एरिगैसी से हार का सामना करना पड़ा था,लेकिन तीसरे राउंड में नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 2025 में गुकेश की जीत ने साबित कर दिया कि क्यों वो मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं।
अब फोकस है चौथे राउंड पर, जहां उनकी भिड़ंत होगी फैबियानो कारूआना से, जो फिलहाल टॉप पर हैं। गुकेश इससे पहले वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप और चेस ओलिंपियाड जीतकर अपने खेल का लोहा मनवा चुके हैं।
गुकेश ने 2024 में FIDE वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा था और चेस ओलिंपियाड में भारत को स्वर्ण दिलाया था।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137






