
Mandsour: मंदसौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी की जा रही है, मंदसौर में हॉकी मैदान पर बच्चों और युवाओं ने किया अभ्यास, डॉक्टर और खिलाड़ी भी हुए शामिल

मंदसौर में 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जिला आयुष विभाग और जिला खेल-युवा कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से सोमवार सुबह हॉकी ग्राउंड एमआईटी एंटरप्राइज में योग सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।
योगाभ्यास में जिला खेल अधिकारी विजेंद्र सिंह देवड़ा, आयुष चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने भाग लिया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. कमलेश धनोतिया ने बताया, यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

योग प्रशिक्षक जितेश जैन एवं योग सहायक पुष्पेन्द्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में लगभग 100 युवा खिलाड़ियों ने योगाभ्यास किया।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




