
उज्जैन, मध्यप्रदेश: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण रैली उज्जैन में सोमवार को निकाली गई। यह जागरूकता रैली महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई।

इस रैली का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक (माधवनगर) दीपिका शिंदे, और नगर पुलिस अधीक्षक (नानाखेड़ा) श्वेता गुप्ता ने किया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य महिलाओं में आत्मनिर्भरता, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना था।
रैली में भाग लेने वाली महिला पुलिसकर्मियों ने “नारी शक्ति”, “कर्तव्य ही धर्म है” और “आत्मनिर्भर नारी, सशक्त समाज” जैसे नारों के साथ समाज को सशक्तिकरण का संदेश दिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई के प्रेरणादायक जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना और महिलाओं की सामाजिक भूमिका को सम्मान के साथ प्रस्तुत करना रहा।
यह आयोजन ना सिर्फ उज्जैन शहर, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में महिला चेतना के एक प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




