
हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक सूरज महावर
रतलाम (मध्यप्रदेश), 24 मई 2025 — रतलाम जिले के जावरा कस्बे में शुक्रवार को एक विवादित घटना ने सांप्रदायिक तनाव को जन्म दे दिया। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक आसिम कुरैशी ने हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक सूरज महावर को तिलक लगाए होने पर चांटा मार दिया और गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5:45 बजे की है, जब सूरज महावर मुगलपुरा क्षेत्र स्थित एक नमकीन की दुकान पर काम कर रहे थे। तभी आरोपी आसिम वहां पहुंचा और तिलक लगाने पर आपत्ति जताते हुए कहा, “यह मुस्लिम मोहल्ला है, तिलक लगाकर मत आना।” इसके बाद कथित तौर पर उसने चांटा मारा और धक्का दिया। साथ ही पिस्टल से जान से मारने की धमकी भी दी।
प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई
इस घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने जावरा सिटी थाना घेर लिया और ओवरब्रिज पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए छह थानों की फोर्स तैनात की है। जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, सीएसपी दुर्गेश आर्मों और थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
सीएसपी दुर्गेश आर्मों ने बताया कि आरोपी आसिम कुरैशी, उसके पिता सलीम कुरैशी, मां और बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आसिम का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। वह हाल ही में हत्या के एक मामले में जेल से जमानत पर छूटा था। जेल से रिहाई के समय उसका सार्वजनिक स्वागत और आतिशबाजी का वीडियो भी वायरल हुआ था।
सर्व हिंदू समाज का ऐलान
घटना के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने शनिवार सुबह 11 बजे घंटाघर चौराहे पर तिलक लगाकर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रदर्शनकारी आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और उसके घर को ढहाने की भी मांग की है। प्रदर्शनकारी सीएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को चेतावनी भी देंगे।
पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




