
शिलांग में इंदौर का दंपती लापता हो गया है, जिससे परिवार और पुलिस प्रशासन दोनों में हड़कंप मच गया है। नवविवाहित राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 11 मई को शादी के बंधन में बंधे थे और 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। दोनों की अंतिम लोकेशन मेघालय की राजधानी शिलांग के संवेदनशील क्षेत्र ओसरा हिल में मिली, जहां उनकी किराए पर ली गई एक्टिवा स्कूटर लावारिस हालत में बरामद हुई।
जानें शिलांग के पर्यटन स्थलों के बारे में – Meghalaya Tourism

गूगल मैप से मिला सुराग
परिवार ने जब दोनों से संपर्क नहीं हो पाया, तो सोनम के भाई गोविंद ने गूगल मैप की मदद से उनकी अंतिम लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन के आधार पर एक स्थानीय स्कूटर रेंटल एजेंसी से संपर्क किया गया। एजेंसी ने पुष्टि की कि दंपती ने वही स्कूटर किराए पर लिया था और ओसरा हिल की ओर गए थे।
ओसरा हिल: बदनाम इलाका
शिलांग के जिस ओसरा हिल क्षेत्र में दंपती की स्कूटर मिली, वहां एक ओरसा नामक रिसॉर्ट भी है, जो अपराधियों का अड्डा माना जाता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, शिलांग में इंदौर का दंपती लापता होने का यह पहला मामला नहीं है—इससे पहले भी एक नवविवाहित जोड़ा इसी क्षेत्र में लापता हो चुका है।
संपर्क टूटने से परिवार में चिंता
राजा के भाई सचिन रघुवंशी के अनुसार, शुरुआत में संपर्क बना रहा लेकिन 24 मई के बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। इसके बाद सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन शिलांग पहुंचे और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। भाषा की समस्या के चलते जांच में बाधा आई, लेकिन अब इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी मामले की निगरानी कर रहे हैं।
पुलिस और परिवार तलाश में जुटे
स्थानीय पुलिस और परिवार मिलकर शिलांग में इंदौर का दंपती लापता मामले की गंभीरता को समझते हुए तलाशी अभियान चला रहे हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137






