
सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम द्वारा रतलाम ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान तथा राष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम रोशन करने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी आल इंडिया बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय निर्णायक बनाए जाने पर श्री कुलदीप त्रिवेदी व श्री यदुनंदन अवस्थी को बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन नई दिल्ली द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर समाज गौरव सम्मान तथा समाज सेवा में समर्पित वरिष्ठ समाजसेवी सर्व ब्राह्मण महासभा उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र जोशी का जन्मदिवस के अवसर पर उत्कृष्ट समाज सेवा सम्मान प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम, सर्व ब्राह्मण महिला मण्डल तथा ब्रह्म युवा शक्ति के पदाधिकारियों सहित समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
स्वागत भाषण में महासभा अध्यक्ष श्री प्रवीण उपाध्याय ने सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा देते हुए शपथ विधि समारोह फाग उत्सव, श्री परशुराम भगवान जन्मोत्सव, सहित आयोजित कार्यक्रम की भव्य सफलता के लिये संपूर्ण ब्राह्मण समाज रतलाम को धन्यवाद अर्पित करते हुए वर्ष भर के आगामी की रूपरेखा प्रस्तुत की। आपने युवा शक्ति कुलदीप त्रिवेदी को राष्ट्रीय निर्णायक बनाने पर, तथा यदुनंदन अवस्थी को गोल्ड मेडल मिलने पर एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री सत्येंद्र जोशी को 65 वे जन्मदिन की संपूर्ण ब्राह्मण समाज रतलाम की ओर से बधाईयां शुभकामनाएं प्रदान कर समाज बंधुओ के साथ तीनों विभूतियों का स्वागत किया गया।
महर्षि संजय शिव शंकर जी दवे ने अपने उद्बोधन में आशीर्वचन देते हुए युवा शक्ति श्री कुलदीप त्रिवेदी, श्री यदुनंदन अवस्थी तथा श्री सत्येन्द्र जोशी को शुभकामना दी तथा जीवन में निरन्तर उन्नति कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम गौरवान्वित करें, हमेशा आप अग्रणी रहे, पूज्य सन्त ने सभी समाज जनों की और से आशीर्वाद प्रदान किए, श्री संदीप जी व्यास ने सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम द्वारा समाज हित के आयोजन संपन्न करने के लिए भूरी भूरी भूरी प्रशंसा की, श्री कौशल किशोर द्विवेदी ने संस्था की गतिविधियो की जानकारी प्रदान की, कार्यक्रम का संचालन श्री नरेन्द्र शर्मा ने किया, एवं पधारे हुए अतिथियों का आभार श्री ओम प्रकाश त्रिवेदी ने व्यक्त किया ।
पूज्य सन्त महर्षि श्री संजय शिवशंकर जी दवे एवं श्री संदीप व्यास के आतिथ्य में तथा संयोजक श्री ओम प्रकाश त्रिवेदी, श्री कौशल किशोर द्विवेदी, अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री देव शंकर पाण्डे, पारीक ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री नवीन व्यास, सरयू पारिय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री अरविंद मिश्रा, श्री सुभाष शर्मा, सचिव श्री चैतन्य शर्मा, महामंत्री श्री विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री कपिल शर्मा, विधि सलाहकार श्री अजय जोशी, सह सचिव श्री राजेन्द्र जोशी, सह सचिव श्री प्रवीण शर्मा, समाज सेवी श्री दीपक जोशी, संगठन मंत्री श्री राजू सुरोलिया, श्री वैभव व्यास, श्री निर्मल नागर, श्री रमाशंकर अवस्थी, श्री लक्ष्मी किशोर द्विवेदी, श्री अमित द्विवेदी, श्री कुलदीप अवस्थी, श्री हर्ष उपाध्याय तथा श्री सर्व ब्राह्मण महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी, श्रीमती सुषमा दवे, श्रीमती मंगला शर्मा, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती बबीता नागर, भावना शर्मा, प्रतिभा आप्टे, श्रीमती मोना शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओ की उपस्थिति रही। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




