
13 वर्षीय नाबालिग ने ही की थी पिता की हत्या: पहले आत्महत्या की झूठी सूचना दी गई थी। पुलिस जांच में नाबालिग का अपराध उजागर हुआ, उसे संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा।
पिता की बेटे ने ही की थी हत्या।जिले के पिछोर थाना क्षेत्र स्थित बड़ी अकबई गांव में एक मई की शाम को घर में मृत पाए गए 45 वर्षीय किसान के मामले बड़ा खुलासा हुआ है। उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या नहीं की थी। उसकी हत्या उसके ही 13 वर्षीय बेटे ने कर दी थी। पुलिस ने चौंकाने वाला यह राजफाश घटना के 14 दिन बाद किया है।
घटना के बाद नाबालिग किशोर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सूचना दी थी कि उसके पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर ली है। जांच में पाया गया कि घटना से थोड़ी देर पहले मृतक ने शराब के नशे में नाबालिग बेटे से मारपीट की थी। इससे खफा होकर उसने पिता के पेट में गोली मार दी, जो आरपार निकल गई।
पिछोर थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन ने बताया कि बुधवार देर रात बेटे को पिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
पुलिस को जांच के दौरान हुआ शक
- बता दें कि घटना वाले दिन प्राण सिंह उर्फ बंटी बघेल की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, तो कमरे में शव पड़ा था। उसके पास में लाइसेंस बंदूक पड़ी मिली थी। पुलिस पूछताछ में नाबालिग बेटे ने बताया था कि वह घर पहुंचा, तो पिता कमरे में मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे।
- पुलिस के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। उसने अपनी जमीन भी बेच डाली थी। उसकी पत्नी और बेटा विरोध कर रहा था। घटना वाले दिन दोनों में विवाद हुआ था। पड़ोसी और परिजन से पूछताछ में नाबालिग पर शक हुआ।
पुलिस की सख्ती के आगे टूटा नाबालिग
- पुलिस ने जांच के दौरान किसान के पड़ोसियों और उसके परिजन से पूछताछ की। नाबालिग के दिए गए बयानों पर पुलिस को शंका हुई। पुलिस ने नाबालिग से दोबारा पूछताछ की। उसके अलग-अलग बयानों की वजह से सख्ती से पूछताछ हुई, तो वह टूट गया।
- उसने बताया कि उसका पिता आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी उसने उसे बेरहमी से पीटा था। इससे नाराज होकर उसने पिता की गोली मार दी।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




