
इंदौर | मोहर्रम केअवसर पर इंदौर पुलिस ने शहरभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। लगभग 2000 पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। हर जोन में दो ड्रोन कैमरों की मदद से जुलूस की निगरानी की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अफवाह या भड़काऊ सामग्री को रोका जा सके।
यहां से निकलेगा मोहर्रम का जुलूस
सरकारी ताजिया 6 जुलाई, रविवार दोपहर 2 बजे इमामबाड़ा से निकलेगा और राजबाड़ा, यशवंत रोड, मच्छी बाजार, हरसिद्धी, मोती तबेला होते हुए धोबी घाट मैदान पहुंचेगा। इसमें हजारों की संख्या में समाजजन भाग लेंगे।
सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मी, ड्रोन और CCTV
- हर जोन में 2-2 ड्रोन कैमरे तैनात
- 35 गश्त वाहन विभिन्न थानों को दिए गए
- संवेदनशील इलाकों में विशेष पेट्रोलिंग
- CCTV के जरिए निगरानी
सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर
क्राइम ब्रांच की टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखेगी। किसी भी भड़काऊ पोस्ट या अफवाह को तुरंत डिलीट कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम सिविल ड्रेस में भी भीड़ में मौजूद रहेगी।
ट्रैफिक प्लान और डायवर्जन
मोहर्रम जुलूस के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विस्तार से डायवर्जन प्लान तैयार किया है:
- भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से चोईथराम मंडी, राजेंद्र नगर ब्रिज होकर रिंग रोड से गुजरेंगे।
- लोक परिवहन वाहन टावर से माणिकबाग ब्रिज होकर महूनाका की ओर जाएंगे।
- पलसीकर से अन्नपूर्णा और फूटी कोठी की ओर जाने वाले वाहन केसर बाग रेलवे क्रॉसिंग से गुजरेंगे।
- ताजिए के कर्बला पहुंचने के बाद महूनाका जाने वाले वाहन राजमोहल्ला से भेजे जाएंगे।
- यशवंत रोड जाने वाले वाहन बड़ा गणपति चौराहा होकर जाएंगे।
- आरटीओ रोड होते हुए टावर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- दोपहर 11 बजे के बाद सिटी बसें राजबाड़ा क्षेत्र में नहीं जाएंगी।
नागरिकों से अपील
शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाएं। किसी भी तरह की जानकारी या संदेहास्पद गतिविधि दिखने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




