
मोदी सरकार के 11 साल: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर इंदौर में कांग्रेस ने ‘फेंकू दिवस’ मनाया। प्रतीकात्मक मिठाई बांटी गई और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 साल पूरे होने पर इंदौर कांग्रेस ने बुधवार को ‘फेंकू दिवस’ के रूप में विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन के पास यशवंत रोड पर कार्यक्रम आयोजित कर पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर लोगों को प्रतीकात्मक रूप से मिठाई बांटी।
शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह आयोजन भाजपा सरकार की नीतियों और हालिया विवादित बयानों के विरोध में किया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयानों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
इस मौके पर कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का ध्यान आकर्षित किया। यादव ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, खासतौर पर रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी को त्रस्त कर दिया है।
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2024Modi11Years
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




