इंदौर महिला तांत्रिक ठगी: इंदौर में एक महिला से तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर 54 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी रिश्तेदार ने पत्नी और मां के साथ मिलकर साजिश रची और महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया।
इंदौर: इंदौर महिला तांत्रिक ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला से 54 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि महिला के ही चचेरे भाई ने तंत्र-मंत्र और टोने-टोटके के नाम पर यह साजिश रची। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

कैसे हुई शुरुआत?
पीड़िता दीपा पांडे, जो स्काय लक्जूरिया निपानिया में रहती हैं, ने लसूडिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक आरोपी ऋतिक उर्फ सत्यम मिश्रा ने अपनी मां बीना देवी और पत्नी पूर्णिमा उर्फ नेहा मिश्रा के साथ मिलकर यह योजना बनाई। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के नारीपुर गांव के निवासी हैं।
तांत्रिक विधियों का डर दिखाकर की 54 लाख की ठगी
दीपा के अनुसार, ऋतिक पेशे से तांत्रिक है और उसने दावा किया कि दीपा के बेटे और पति पर किसी ने “टोटका” कर दिया है। उसने कहा कि पूरे परिवार पर अनहोनी का साया मंडरा रहा है। डर के इस माहौल में उसने परिवार को विशेष पूजा कराने के लिए मेंहदीपुर बालाजी, कामाख्या देवी, उज्जैन और नासिक जैसे मंदिरों में तांत्रिक अनुष्ठानों की सलाह दी।
किश्तों में भेजवाए पैसे, चुप्पी साधने की शर्त
आरोपी ने पूजा की गोपनीयता का हवाला देकर दीपा को किसी से बात करने से मना किया। इसी दौरान उसने अपनी मां और पत्नी के खातों में किश्तों में पैसे मंगवाए। लगभग डेढ़ साल तक महिला ने अपनी पूरी जमा पूंजी, जेवरात, बैंक बैलेंस और यहां तक कि रिश्तेदारों से उधार लेकर 54 लाख रुपये तक दे दिए।
मानसिक शोषण और आत्महत्या का दबाव
जब दीपा ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ऋतिक ने कहा कि अभी भी तांत्रिक प्रभाव खत्म नहीं हुआ है। उसने दो बार यह भी कहा कि अगर दीपा अपने परिवार को बचाना चाहती है तो उसे तांत्रिक क्रिया अपने ऊपर लेकर आत्महत्या करनी होगी। इस मानसिक दबाव में दीपा बीमार रहने लगी और एक बार आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है।
परिजनों को बताया सच, FIR दर्ज
जब दीपा की तबीयत बिगड़ी तो परिवार ने पूछताछ की, जिसके बाद दीपा ने पूरा मामला बताया। लसूडिया पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




