
इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक को हिंदू युवती को एमडी ड्रग्स का नशा कराते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान जीशान पठान के रूप में हुई है, जो पहले खुद को अभिषेक ठाकुर बताता रहा। जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, तब उसकी असलियत सामने आई।

युवती ने बताया कि जीशान ने कई बार उसे नशे की हालत में शारीरिक संबंध के लिए मजबूर किया। वह 2023 से आरोपी के संपर्क में थी और अब 2024 से उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।
आरोपी के मोबाइल में कई युवतियों के नंबर, चैटिंग, और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिले हैं। साथ ही, मकान मालकिन ज्योति परमार के मोबाइल से भी कई चौंकाने वाली जानकारियाँ मिली हैं, जिनमें जेल से भेजी गई चिट्ठियाँ और गैंगस्टर सलमान लाला से जुड़े फोटो और वीडियो शामिल हैं।
पहले अभिषेक बताया, फिर निकला जीशान पठान
घटना के समय जब हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने कमरे में घुसकर युवक से सवाल किए, तो उसने खुद को अभिषेक ठाकुर बताया। लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई, तब उसने अपनी पहचान जीशान पठान पुत्र सादिक पठान, निवासी जूना रिसाला, सदर बाजार बताई।
आरोपी ने माना कि युवती उसकी पांच साल पुरानी दोस्त है और दोनों नशे का सेवन करते रहे हैं। इस दौरान उसने कई बार युवती का शोषण किया।

युवती की आपबीती: धर्म परिवर्तन का दबाव और दुष्कर्म
सतना निवासी युवती पढ़ाई के सिलसिले में इंदौर आई थी। 2023 में एक पार्टी में जीशान से उसकी मुलाकात हुई। फिर वह उसे अपने परिचित ज्योति परमार के घर ले गया, जहां दोस्ती गहराई। युवती ने बताया कि जीशान ने एमडी ड्रग्स का नशा कराकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए और अब धर्म बदलने का दबाव बना रहा था।
युवती का आरोप है कि जीशान लगातार उसके मानसिक और शारीरिक शोषण में शामिल था। उसने युवती को धमकियां भी दी थीं कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा।
जेल प्रहरी और गैंगस्टर कनेक्शन का खुलासा
मकान मालकिन ज्योति परमार के मोबाइल से मिली जानकारी के अनुसार, वह गैंगस्टर सलमान लाला से जुड़ी हुई है। पुलिस को उसके मोबाइल में जेल से भेजी गई कई चिट्ठियाँ, फोटो और वीडियो मिले हैं। इतना ही नहीं, जेल प्रहरी के माध्यम से कैदियों को रुपए ट्रांसफर करने के प्रमाण भी सामने आए हैं।

बताया गया है कि जेल प्रहरी अपनी पत्नी के Google Pay खाते से रकम भेजता था। इन पैसों का उपयोग नशा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में होता था।
पुलिस की गंभीर जांच: पूरा नेटवर्क खंगालने की तैयारी
आजाद नगर पुलिस ने जीशान पठान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब इस केस को केवल दुष्कर्म और धोखाधड़ी नहीं, बल्कि संगठित आपराधिक गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है।
पुलिस इस बात की तह में जा रही है कि यह नेटवर्क किस स्तर तक फैला है, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं और जेल प्रहरी की भूमिका कितनी गहरी है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और चेहरे सामने आने की उम्मीद है।
इंदौर में जीशान पठान द्वारा हिंदू युवती को धोखे से फंसाकर नशा, रेप और धर्मांतरण का दबाव बनाने
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




