
इंदौर पब मंत्र डीजे विवाद: डीजे ने मंत्रों पर बजाया म्यूजिक, बजरंग दल ने किया हंगामाइंदौर के MARQ पब में डीजे शो के दौरान हिंदू मंत्रों की धुन पर म्यूजिक चलने से विवाद हुआ। बजरंग दल ने विरोध किया और बाउंसरों पर बोतल से हमले का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी।
इंदौर पब मंत्र डीजे विवाद: क्या है पूरा मामला?

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्काई कॉर्पोरेट पार्क में बने MARQ पब में शुक्रवार रात को डीजे शो के दौरान जमकर बवाल हुआ। डीजे MA Faiza के कार्यक्रम में हिंदू मंत्रों की धुन पर डांस कराया गया, जिससे बजरंग दल ने कड़ा विरोध दर्ज किया।
डीजे फैजा पहले भी कर चुका है ऐसा?
हिंदू संगठनों का आरोप है कि डीजे Faiza पहले भी भगवान शिव के तांडव स्तोत्र और राम धुन पर नशे में डांस करवा चुका है। पहले ही आयोजकों को इस विषय में चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद यह शो आयोजित किया गया।
हंगामा और मारपीट
शुक्रवार देर रात जैसे ही संगठन को इस शो की खबर लगी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पब पहुंचे। वहां नारेबाजी और हंगामा हुआ। बजरंग दल पदाधिकारियों का आरोप है कि शो बंद कराने के दौरान पब के बाउंसरों ने बोतल से हमला किया, जिससे कुछ कार्यकर्ता घायल हुए।
पुलिस क्या कहती है?
घटना की जानकारी मिलते ही लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पब में हिंदू मंत्रों को डीजे बीट्स में बदलना विवाद का कारण बना। हालांकि अब तक किसी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी दिया था अल्टीमेटम
बजरंग दल के विभाग सह-संयोजक अविनाश कौशल का कहना है कि उन्होंने पहले ही आयोजकों को चेताया था कि इस डीजे का शो धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, और इसे दोबारा न किया जाए।
Swachh Bharat Mission Guidelines – Government of India
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




