
Neemuch: सिंगोली नीमच पुलिस ने एक कार की तलाशी के दौरान 75 किलो डोडा पोस्त जब्त, कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
सिंगोली पुलिस ने जोधपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 75 किलो डोडा चूरा जब्त किया है। 17 मई की रात को देहात में गश्त व नाकाबंदी के दौरान पुलिस को बेगू रोड बरडावदा फंटा ग्राम बरडावदा पर एक कार क्रमांक DL 8 CAP 3250 आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकवाया।
कार को राजू बिश्नोई (32) निवासी सेवालों की ढाणी पालासनी थाना डांगियावास जिला जोधपुर (राजस्थान) चला रहा था। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें काले रंग के बोरे में भरा 75 किलो डोडा चूरा इमला मिला। पुलिस ने मासूम को गिरफ्तार कर डोडा चूरा और कार जब्त कर ली है। आईडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




