
रतलाम, 8 अक्टूबर 2025 | रतलाम जिले में आज “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भोपाल से आए डॉ. जयंत जी ने जिले के विभिन्न पशुपालकों से भेंट की और रतलाम में चल रहे दुग्ध उत्पादन अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
धोंसवास ग्राम में पहुंचे अधिकारी
कार्यक्रम के तहत डॉ. जयंत जी ने विकासखंड रतलाम के ग्राम धोंसवास का दौरा किया, जहाँ उन्होंने पशुपालकों — अर्जुन पाटीदार, विनोद पाटीदार, दशरथ पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, चंद्रशेखर पाटीदार (चंदू) ईश्वरलाल जाट, मांगीलाल जाट, मूलचंद और प्रेमचंद — से मुलाकात की।

भेंट के दौरान उन्होंने पशु स्वास्थ्य, पोषण और नस्ल सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पशुपालन के आधुनिक तरीकों और संतुलित आहार से दुग्ध उत्पादन को दोगुना किया जा सकता है।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
इस मौके पर उपसंचालक पशुपालन विभाग रतलाम डॉ. नवीन मिश्रा, डॉ. शैलेंद्र डागी, पशु चिकित्सक डॉ. संजय, और ग्राम सरपंच और राजू पहाड़िया सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
रतलाम को अग्रणी दुग्ध केंद्र बनाने का लक्ष्य
डॉ. जयंत जी ने कहा कि यदि हर पशुपालक अपने पशुओं की सही देखभाल और पोषण पर ध्यान दे, तो आने वाले समय में रतलाम जिला मध्य प्रदेश का अग्रणी दुग्ध उत्पादन केंद्र बन सकता है।
ग्रामीणों में बढ़ी आत्मनिर्भरता की भावना
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के माध्यम से पशुपालकों में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की भावना देखने को मिल रही है। यह पहल न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है बल्कि किसानों को स्थायी आय के अवसर भी प्रदान कर रही है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137





