
इंदौर। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के परिवार पर एक बार फिर विवाद का साया मंडरा रहा है। इस बार राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि सचिन ने पहले दोस्ती की, फिर मंदिर में शादी का नाटक किया और अब अपने बेटे से भी मुंह मोड़ लिया। महिला ने कहा कि सचिन ने मुझसे धोखे से शादी की, जबकि उसकी पहले से पत्नी और दो बेटियां हैं।

मंदिर में शादी, करवाचौथ और होली – फिर धोखा
महिला ने बताया कि सचिन ने दोस्ती करने के बाद अयोध्या में रामलला के मंदिर में शादी का नाटक किया। उसे मंगलसूत्र पहनाया, करवाचौथ मनाया, होली भी साथ खेली। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद धीरे-धीरे सचिन ने दूरी बना ली। वह फोन नहीं उठाता, पैसे नहीं देता और मिलने से भी कतराता है।
महिला ने सुनाई पूरी आपबीती
पीड़िता ने बताया कि वह विजय नगर के एक मसाज सेंटर में रिसेप्शनिस्ट थी, जहां 3 अगस्त 2022 को सचिन पहली बार आया। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 10 अगस्त को उसका जन्मदिन था, उस दिन सचिन ने उसे वीडियो कॉल कर विश किया। फिर बहाने से बातचीत बढ़ती गई और वह उसे मंदिरों में ले जाकर शादी की बात करता रहा।
अंत में कनाड़िया रोड के राम मंदिर में उसे मंगलसूत्र पहनाकर शादी की। महिला ने यह भी बताया कि वह किराए के मकान में रहती थी और सचिन वहां अक्सर आता था। वह कभी उसे अपने घर नहीं ले गया।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन डिलीवरी का मुहूर्त
महिला के मुताबिक जब वह गर्भवती हुई तो डॉक्टर ने सिजेरियन ऑपरेशन की सलाह दी। इस पर सचिन ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी 2024 का मुहूर्त निकाला। उसी दिन गीता भवन के मित्तल अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ। डॉक्यूमेंट्स में सचिन का नाम और सिग्नेचर मौजूद हैं।
बच्चा होने के बाद दूरियां बढ़ीं
महिला ने कहा कि बच्चे के जन्म के कुछ महीने बाद सचिन ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। फोन नहीं उठाता, पैसे नहीं भेजता और मिलने से इनकार करता है। महिला को तब पता चला कि सचिन की पत्नी और दो बेटियां पहले से हैं। जब महिला ने विरोध किया तो परिवार वालों ने उसे 10 से 15 लाख रुपए में बेटा देने का ऑफर दिया।
DNA रिपोर्ट में सचिन को बताया गया जैविक पिता
महिला ने दावा किया कि डीएनए रिपोर्ट में सचिन को बच्चे का जैविक पिता साबित किया गया है। इसके बावजूद सचिन सार्वजनिक रूप से उसे स्वीकार नहीं कर रहा। महिला ने बताया कि उसने 6 अक्टूबर 2024 को एफआईआर दर्ज कराई थी।

सचिन का पक्ष: महिला कर रही ब्लैकमेल
सचिन रघुवंशी ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि महिला झूठ बोल रही है। वह पहले से शादीशुदा है और एक बच्ची की मां है। सचिन का आरोप है कि महिला ने अपने पहले पति को भी ब्लैकमेल किया था और अब उसे भी कर रही है।
राजा की हत्या से जुड़ी संवेदना
महिला ने राजा रघुवंशी की हत्या की घटना पर दुख जताया। उसने बताया कि वह कई बार राजा से मिल चुकी थी और उनके बीच अच्छी बातचीत हुआ करती थी। वह सचिन के भाई-बहनों और दोस्तों से भी मिली थी।
अब यह देखना बाकी है कि पुलिस की जांच किस दिशा में जाती है और महिला को न्याय मिलता है या नहीं।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137






