
सोनम का भाई बोला- उसे मिले फांसी की सजा: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम के भाई ने भावुक होकर कहा- बहन ने जो किया, उसके लिए उसे फांसी मिलनी चाहिए।

सोनम का भाई बोला- उसकी सजा मौत ही होनी चाहिए, मैं भी कोर्ट में पेशी पर जाऊंगा
इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद आरोपी सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद सामने आया है। शनिवार को वह राजा की मां उमा से मिलने उनके घर पहुंचा। भावुक माहौल में दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रोने लगे।
गोविंद ने कहा, “मेरी बहन ने जो किया है, वो माफ करने लायक नहीं। ऐसी नृशंस हत्या करने वाले को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मैं खुद कोर्ट जाकर सजा दिलवाने की पैरवी करूंगा।”
कोर्ट में आज होगी पेशी
सोनम रघुवंशी समेत इस केस के सभी आरोपी आज मेघालय के शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किए जाएंगे। पुलिस सभी की रिमांड लेगी और घटनास्थल का निरीक्षण करवा सकती है ताकि सीन को दोबारा रीक्रिएट किया जा सके।
हत्या की साजिश
पुलिस जांच के अनुसार सोनम 22 मई को शिलॉन्ग पहुंच गई थी। उसी दिन राजा को ट्रैकिंग के बहाने जंगल में ले जाकर मारने का प्रयास किया गया था, लेकिन खराब मौसम के चलते योजना सफल नहीं हो पाई। अगले दिन फिर से उन्हें बुलाकर हत्या को अंजाम दिया गया।
हत्या के बाद सोनम इंदौर लौटी और गाजीपुर में छिप गई थी, जहां से 9 जून को उसे पकड़ा गया।
परिवार का दर्द
राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा, “अगर सोनम को शादी से कोई परेशानी थी, तो वह खुलकर कहती, हम शादी नहीं करते। लेकिन उसने हमारे बेटे को इस तरह खत्म कर दिया, यह बर्दाश्त के बाहर है।”
राजा के पिता और भाई ने भी सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




