
इंदौर में कोरोना की वापसी: इंदौर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में शहर में कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं, जिससे अब तक कुल मरीजों की संख्या 16 पहुंच चुकी है। इनमें से 11 मरीज इंदौर के निवासी हैं और फिलहाल 9 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं और किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी। राहत की बात यह है कि सभी की हालत सामान्य है।
नए मामलों में 43 वर्षीय महिला शामिल हैं जो यूनाइटेड किंगडम (UK) से लौटी हैं। दूसरी महिला 30 वर्ष की हैं, जो केरल से यात्रा करके लौटी हैं और अपने पति के संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं। तीसरे मरीज 50 वर्षीय पुरुष हैं जो मुंबई से लौटे हैं। चौथी संक्रमित महिला 53 वर्ष की हैं और इंदौर की निवासी हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों के सैंपल भोपाल भेजे हैं ताकि यह पता चल सके कि इनमें कौन-सा वायरस वैरियंट सक्रिय है। संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लक्षण जैसे बुखार, खांसी या गले में खराश होने पर तुरंत जांच कराएं और सतर्क रहें।
📌 अधिक जानकारी के लिए MP स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




