
इंदौर मेट्रो उद्घाटन 2025: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर 31 मई 2025 को मेट्रो की शुरुआत के साथ एक नया ट्रांसपोर्ट युग शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से इस प्रोजेक्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद पहले सप्ताह तक यात्रियों को मेट्रो में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

कहां से कहां चलेगी मेट्रो?
शुरुआती चरण में मेट्रो गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक चलेगी। कुल पाँच स्टेशन इस प्रायोरिटी कॉरिडोर में शामिल हैं। मेट्रो दोनों ओर से दिनभर में लगभग 90 फेरे लगाएगी, और हर 30 मिनट पर एक मेट्रो ट्रेन चलेगी।
किराया कितना रहेगा?
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने किराये को पांच जोन में बांटा है:
- न्यूनतम किराया: ₹20
- अधिकतम किराया: ₹80
फिलहाल प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए अधिकतम किराया ₹30 रखा गया है।
स्टेशन पर प्रक्रिया कैसी रहेगी?
- टिकटिंग: मैनुअल टिकट काउंटर से टिकट मिलेंगे। वेंडिंग मशीन की जगह आरक्षित है।
- चेकिंग: पुरुष व महिला सुरक्षाकर्मी चेकिंग करेंगे। डीएफएमडी व एचएचएमडी से सुरक्षा जांच होगी।
- बैग स्कैनिंग: एयरपोर्ट जैसे एक्स-रे बैगेज स्कैनर होंगे।
- एंट्री व एग्जिट: सीढ़ियां व एस्केलेटर दोनों उपलब्ध होंगे।
मेट्रो कोच की खासियतें:
- स्टेनलेस स्टील, रस्ट-प्रूफ कोच
- तीन कोच वाली ट्रेन, एक बार में 980 यात्री यात्रा कर सकेंगे
- ब्रेल लिपि, स्पर्शनीय टाइलें व ऑडियो अनाउंसमेंट जैसी सुविधा
- मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, LED TV, डिजिटल मैप
- ऑटोमैटिक डोर व संचालन की तैयारी
सुरक्षा व सुविधा:
- 150 पूर्व सैनिक तैनात
- सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण, इमरजेंसी बटन, इंटरकॉम सुविधा
- दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर
कैसे मिलेगी कनेक्टिविटी?
ई-बस सेवा रेडिसन चौराहा, एयरपोर्ट व अन्य स्थानों से सुपर कॉरिडोर स्टेशन या गांधी नगर स्टेशन तक यात्रियों को जोड़ेगी। वहीं से मेट्रो में सफर शुरू हो सकेगा।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137






