
नई दिल्ली।
भारतीय वायुसेना ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस सटीक और योजनाबद्ध कार्रवाई में भारतीय लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए भारी तबाही मचाई।
सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट, 3 एयरक्राफ्ट, 10 ड्रोन और कई क्रूज मिसाइलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। यह अभियान एक सख्त संदेश है कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
भारतीय वायुसेना की बड़ी सफलता
ऑपरेशन में राफेल, मिराज 2000 और सुखोई Su-30MKI जैसे एडवांस फाइटर जेट्स ने हिस्सा लिया।
राफेल से SCALP मिसाइल और मिराज से Spice-2000 बम का प्रयोग कर आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया।
सभी भारतीय पायलट सुरक्षित लौटे।
पाकिस्तान के दावे और भारत का खंडन
पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारत के 3 राफेल, 1 सुखोई और 1 मिग-29 को मार गिराया है। हालांकि भारत सरकार ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय और PIB फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि यह दावे पूरी तरह से भ्रामक और बेबुनियाद हैं।
सरकारी बयान
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा
> “पाकिस्तान के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। यह सिर्फ सोशल मीडिया पर फैलाया गया प्रोपेगैंडा है।”
ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी स्तर पर कड़ा और निर्णायक एक्शन लेने में सक्षम है। यह अभियान सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि एक संदेश है – भारत की सुरक्षा सर्वोपरि है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137







