
रतलाम से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रेत से भरे ट्रॉले में पीछे से मिनी बस घुस गई। भिड़ंत से बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में 16 लोग घायल हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।
गिरनार जी से दर्शन कर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार, मंदसौर निवासी जैन परिवार के सदस्य रविवार को गुजरात में जैन तीर्थों के दर्शन करने गए थे। गुरुवार शाम 6 बजे गिरनार जी से दर्शन कर वापस निकले थे। वह सभी जगह रास्ते में रुकते-रुकते आ रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 7:30 बजे यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसा हो गया।
16 लोग घायल, 3 गंभीर
डीडी नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि 8 लेन पर हड़सर के पास रेत से भरा ट्रॉला आगे चल रहा था। ट्रॉला चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, तभी पीछे से आ रही मिनी बस (ट्रैवलर) उसमें जा घुसी। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच जारी है।

एक्सप्रेसवे पर बैठ गए घायल
हादसे के तुरंत बाद सभी घायल यात्री हाईवे पर ही बैठ गए। आसपास से गुजर रहे लोगों और एक्सप्रेसवे पर तैनात कर्मचारियों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
हादसे ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसा एक बार फिर से हाईवे सुरक्षा और भारी वाहनों की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। आए दिन हो रहे हादसों से यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ती जा रही है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




