
जल जीवन मिशन के तहत मंदसौर के 840 गांवों में 1462 करोड़ की योजना से 1.54 लाख घरों को मार्च 2026 तक मिलेगा नल कनेक्शन। समीक्षा बैठक में लिया गया फैसला।
मंदसौर: जल जीवन मिशन के अंतर्गत मंदसौर जिले में 1462.59 करोड़ रुपए की गांधी सागर-1 समूह जल प्रदाय योजना का कार्य प्रगति पर है। इस योजना के अंतर्गत मंदसौर नल कनेक्शन योजना से 840 गांवों के 1 लाख 54 हजार घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे। शनिवार को इस योजना की समीक्षा केंद्रीय दल द्वारा कलेक्टर सभागार में की गई।

बैठक में निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन मंत्रालय के संयुक्त सचिव नवीन अग्रवाल और राष्ट्रीय जलतज्ञ के तकनीकी अधिकारी पराग मजूमदार शामिल हुए। कलेक्टर अमन वैष्णव ने बैठक में योजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी, वहीं जल निगम के महाप्रबंधक अली असगर भरावाला ने बताया कि योजना का कार्य एलसीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, अहमदाबाद द्वारा किया जा रहा है।
इस योजना का लक्ष्य मार्च 2026 तक पूरा करना तय किया गया है। परियोजना के तहत इंटेकवेल, पंप हाउस, ओवरहेड टैंक, पानी की गुणवत्ता सुधार तथा पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। निगरानी की जिम्मेदारी जल निगम, सुपरविजन क्वालिटी कंट्रोल एजेंसी और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी को सौंपी गई है।
स्थलीय निरीक्षण अगले 2 दिनों में
परियोजना के लिए वन, रेलवे, एनएचएआई, एमपीआरडीसी और एमपीआरआरडीए से सभी आवश्यक मंजूरी मिल चुकी हैं। केंद्रीय टीम अगले दो दिनों में योजना का स्थलीय निरीक्षण करेगी ताकि कार्य की गति और गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जा सके।
स बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन, कार्यपालन यंत्री प्रदीप गोगादे, जल निगम के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




