
Ratlam: रतलाम में बाइक शो रूम संचालक पर युवती को धमकाने का आरोप, बोला- ससुराल मत भेजना जान से मार दूंगा सोमवार सुबह से बाजना बंद, पुलिस ने हीरो बाइक शोरूम संचालक रफीक शेख (35) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रतलाम के बाजना थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला को समुदाय विशेष के युवक द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। महिला ने पति के साथ बाजना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हीरो बाइक शोरूम संचालक रफीक शेख (35) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को महिला ने रफीक पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। हालांकि मामला रविवार को सामने आया। इस घटना के विरोध में सोमवार को बाजना का बाजार बंद रखा गया है। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद रफीक ने कीटनाशक पी लिया।
घर के बाहर धमकाया
बाजना थाना क्षेत्र की एक महिला (25) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी शादी को करीब 3 साल हो गए हैं। 10 दिन से तबीयत खराब होने के कारण वह अपने मायके में रह रही थी। बाजना निवासी एक पुराना परिचित रफीक शेख मेरे पास आया। घर के बाहर डराया धमकाया।
और कहाँ की यदि मैंने उससे बात नहीं की तो वह मुझे और मेरे परिवार वालों को जान से मार देगा। और परिवार वालो को मुझे ससुराल न भेजने की धमकी दी महिला शादी से पहले रफीक से बात करती थी लेकिन शादी के बाद उसने रफीक से बात करना बंद कर दिया। इसके बावजूद वह शादी के बाद भी पीछा करता था।
उसने कहा की वो मुझसे प्यार करता है तुम्हें मुझसे बात करनी होगी। अगर बात नहीं करोगी तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। मैंने डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। फिर मेरे मायके आकर मुझे धमकी देकर गया
आरोपी ने पिया कीटनाशक
पुलिस कम्प्लेन के बाद रफीक शेख ने कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे राजस्थान में कहीं इलाज के लिए ले गए हैं। बाजना थाना प्रभारी रणजीत सिंगार ने बताया कि रफीक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बताया था कि उसने खुद कीटनाशक पी ली है। स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए बिना उसके परिजन उसे कही लेकर गए है।। मामले की जांच की जा रही है।
बंद है बाजना
बाजना क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के युवकों द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों और अश्लील संदेशों के कारण लोगों ने आज सोमवार सुबह से बाजना बंद कर दिया है। बाजना के लोग सुबह 10 बजे तहसील मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




