

इंदौर में पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14.87 ग्राम ब्राउन शुगर और एक बाइक बरामद की है। जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।
शिवाजी नगर क्षेत्र में पकड़ा गया गिरोह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टीम ने शिवाजी नगर इलाके में भैरव मंदिर के पास बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोका। पुलिस को देखते ही वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान 29 वर्षीय शुभम मलैया और 27 वर्षीय अमन नरवरिया के रूप में हुई, जो सीतलामाता बाजार क्षेत्र में कपड़ों की दुकान पर काम करते हैं।
महंगे दाम पर बेचते थे नशा
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी खुद भी नशे के आदी हैं और ब्राउन शुगर को सस्ते दामों पर खरीदकर ज्यादा दाम में नशे के शौकीनों को बेचते थे। शुभम के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि अमन के विरुद्ध भी पुलिस को आपराधिक इतिहास की जानकारी मिली है।
पुलिस कर रही आगे की जांच
क्राइम ब्रांच टीम का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि ब्राउन शुगर की सप्लाई का नेटवर्क और किन-किन लोगों से जुड़ा है। इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




