
ग्रुप अध्यक्ष संदीपजी चौरड़िया एवं रचनाजी चौरड़िया ने जून माह में जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों को स्मृति स्वरूप चांदी के सिक्के भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान JSG रतलाम ग्रेटर की सदस्य परिचय पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। समारोह में समाजसेवी अनोखीलालजी कटारिया, कांतादेवी चौरड़िया, आनंदीलालजी दख, JSGIF के पूर्व उपाध्यक्ष दीपेंद्रजी कोठारी, मध्यप्रदेश रीजन के उपाध्यक्ष ललितजी कांठेड़, कोषाध्यक्ष अमितजी कोठारी, जोन चेयरमैन निर्मलजी मेहता सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

गौसेवा समिति संयोजक संजयजी खमेसरा, समिति प्रमुख योगेशजी लसोड़, यात्रा समिति प्रमुख निलेशजी पोरवाल, विवाह वर्षगांठ समिति प्रमुख दीपेंद्रजी लुणावत, शिक्षा समिति प्रमुख संतोषजी मूणत तथा भोजन समिति प्रमुख संजयजी चपरोट ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर JSG रतलाम ग्रेटर ने खेतलपुर में निर्माणाधीन नए पशु चिकित्सालय में बीमार एवं घायल गौवंश के उपचार एवं रखरखाव के लिए ₹2,07,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की। संगठन की इस पहल की उपस्थित सदस्यों ने सराहना करते हुए इसे गौसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।
JSG रतलाम ग्रेटर द्वारा हर माह गौसेवा के साथ जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ मनाने की परंपरा समाजसेवा, जीव दया और सामुदायिक सहभागिता का प्रभावी उदाहरण बन रही है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




