
रतलाम में गर्मी अपने चरम पर है। बड़े शहरों में लोग AC वाले स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहे हैं, वहीं रतलाम के मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे त्रिवेणी कुंड में डुबकी लगाकर गर्मी को मात दे रहे हैं।
त्रिवेणी बना बच्चों का देसी स्विमिंग पूल। बिना टिकट, बिना रोक-टोक – बस मस्ती और ठंडक। कुदरत का दिया ये तोहफा हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।
आपके बचपन की गर्मी की छुट्टियां कैसे कटती थीं? कमेंट में बताओ
गर्मी में राहत का ठिकाना बना त्रिवेणी कुंड, बच्चों के लिए ‘देसी स्विमिंग पूल’
रतलाम में पड़ रही भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है। महानगरों में लोग महंगे स्विमिंग पूल का रुख कर रहे हैं, लेकिन रतलाम के त्रिवेणी कुंड ने मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के बच्चों के लिए स्विमिंग पूल का रूप ले लिया है।
सुबह-शाम बच्चों की टोलियां यहां नहाने पहुंच रही हैं। उछल-कूद, डुबकी और दोस्तों के साथ मस्ती – बिल्कुल फ्री में गर्मी से राहत। अभिभावकों का कहना है कि यही हमारा बचपन का स्विमिंग पूल था, आज बच्चे भी उसी परंपरा को जी रहे हैं।
प्रकृति का ये अनमोल तोहफा रतलाम की पहचान है।
सेफ्टी नोट: – “अभिभावक बच्चों का ध्यान रखें, गहरे पानी में न जाने दें”।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




