
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घाट सेक्शन में कई स्थानों पर चट्टानें और बोल्डर ट्रैक पर गिरने से पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के कई रेलखंडों पर ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। इसके चलते रतलाम मंडल से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों के भी विलंब से चलने, शॉर्ट टर्मिनेट होने या मार्ग परिवर्तन की संभावना बनी हुई है।

इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
- ट्रेन संख्या 22944 इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 जुलाई को सूरत–जलगांव–मनमाड–पुणे मार्ग से संचालित होगी।
- ट्रेन संख्या 12264 हजरत निजामुद्दीन–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 6 जुलाई को सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–पुणे मार्ग से चलेगी।
ये तीन ट्रेनें रद्द
- 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
- 12925 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस
- 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस
इन पांच ट्रेनों का समय बदला
- 12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस – रात 9:00 बजे
- 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस – रात 11:00 बजे
- 12961 मुंबई सेंट्रल–इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस – रात 11:30 बजे
- 12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल – रात 11:15 बजे
- 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस – 7 जुलाई को रात 1:30 बजे रवाना होगी।
यात्रियों के लिए रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस और समय की जानकारी अवश्य जांचने की अपील की है। मौसम सामान्य होने तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव की संभावना बनी हुई है। यात्रियों से रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार ही यात्रा करने का आग्रह किया गया है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137







