
घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस और वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया, जबकि वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की कॉलोनियों और गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला करने के बाद तेंदुआ तेजी से भागा और कुछ देर बाद इलाके के एक मकान के बाथरूम में घुस गया। वन विभाग की टीम ने घर के आसपास घेराबंदी कर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ बाद में गांव की दिशा में निकल गया। उसकी तलाश लगातार जारी है। इलाके में पुलिस की दो गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और तेंदुए के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण खुड़ैल के जंगल से निकलकर तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया। वन विभाग की टीम पूरे इलाके में निगरानी कर रही है और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए अभियान जारी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




