
प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में जेल में था बंद
पुलिस के अनुसार नीरज श्रीवास्तव, उसकी मां और एक अन्य आरोपी पर एक ही मकान को कई लोगों को बेचने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसी मामले में तीनों केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में बंद थे। चिमनगंज मंडी पुलिस ने पूछताछ के लिए नीरज को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया था।

मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को दिया चकमा
पूछताछ से पहले नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पुलिस आरोपी को चरक अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में दो आरक्षक उसकी सुरक्षा में तैनात थे, लेकिन जांच के दौरान आरोपी मौका देखकर इमरजेंसी गेट से बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि वह सीएमएचओ कार्यालय की ओर से होते हुए अस्पताल के पीछे वाले रास्ते से क्षीर सागर रोड की दिशा में भाग निकला।
अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप
आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस का दावा- जल्द होगा गिरफ्तार
चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। मेडिकल जांच के दौरान उसके फरार होने के बाद तत्काल सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जाएगी।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




