
Ratlam News: यात्रियों की बढ़ती संख्या और लगातार मिल रही मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने स्पेशल किराये पर संचालित 10 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इन सभी ट्रेनों का संचालन रतलाम रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर होता है, जिससे मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि विस्तारित अवधि के अनुसार सभी ट्रेनों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। यात्री अपने टिकट रेलवे के पीआरएस आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी के माध्यम से बुक करा सकते हैं।
इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए
- 09085 मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल : 28 अगस्त तक
- 09086 इंदौर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल : 29 अगस्त तक
- 09079 मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल : 30 अगस्त तक
- 09080 इंदौर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल : 31 अगस्त तक
- 09309 इंदौर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल : 30 अगस्त तक
- 09310 हजरत निजामुद्दीन–इंदौर स्पेशल : 31 अगस्त तक
- 09005 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी स्पेशल : 26 अगस्त तक
- 09006 भिवानी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल : 27 अगस्त तक
- 09001 मुंबई सेंट्रल–भिवानी स्पेशल : 28 अगस्त तक
- 09002 भिवानी–मुंबई सेंट्रल स्पेशल : 29 अगस्त तक
- 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल : 30 अगस्त तक
- 09186 कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल स्पेशल : 31 अगस्त तक
- 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल : 5 अगस्त तक
- 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल : 7 अगस्त तक
- 09093 उधना–अयोध्या कैंट स्पेशल : 28 अगस्त तक
- 09094 अयोध्या कैंट–उधना स्पेशल : 29 अगस्त तक
- 09097 उधना–अयोध्या कैंट स्पेशल : 25 अगस्त तक
- 09098 अयोध्या कैंट–उधना स्पेशल : 26 अगस्त तक
- 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल : 28 अगस्त तक
- 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल : 31 अगस्त तक
यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
रेलवे के इस निर्णय से इंदौर, मुंबई, दिल्ली, कानपुर, पटना, अयोध्या, भिवानी और भागलपुर सहित विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ने से त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय रहते टिकट बुक कराने की अपील की है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137



