
रतलाम। जैन सोशल ग्रुप (JSG) रतलाम ग्रेटर द्वारा आयोजित South Indian Theme Party उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच सम्पन्न हुई। आयोजन में सदस्यों ने दक्षिण भारतीय परंपरा, वेशभूषा, संगीत और व्यंजनों का आनंद लेते हुए आपसी एकता और पारिवारिक सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पुरुष पारंपरिक लुंगी, दुपट्टा और तिलक धारण कर पहुंचे, जबकि महिलाओं ने कांजीवरम व सिल्क की साड़ियों के साथ पारंपरिक आभूषण पहनकर दक्षिण भारतीय संस्कृति को जीवंत कर दिया। सभी ने एक-दूसरे का “वणक्कम” कहकर स्वागत किया और दक्षिण भारतीय गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से तैयार किए गए साउथ इंडियन सेल्फी पॉइंट पर सदस्यों ने परिवार के साथ यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं।

भोजन समिति एवं संजयजी चपरोट के नेतृत्व में सदस्यों के लिए स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजनों की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष संदीपजी चौरड़िया के स्वागत उद्बोधन से हुई, जबकि मंच संचालन प्रमोदजी धींग और यशवंत पावेचा ने किया।
इस अवसर पर निलेशजी गोधा ने नाकोड़ा तीर्थ यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। मनोरंजन समिति की प्रमुख श्रीमती माधुरीजी चौपड़ा ने रोचक खेलों का संचालन किया, जिनमें सभी सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ललितजी कांठेड़, राजेंद्रजी लुनिया, संतोषजी चनोदिया, अजयजी खमेसरा एवं संजयजी खमेसरा ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में जितेशजी गेलड़ा ने सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विविधता और पारिवारिक संबंधों को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




