
सावन माह के पावन अवसर पर रतलाम स्थित श्री गढ़ कैलाश महादेव मंदिर में इस वर्ष भी एक माह तक चलने वाले भव्य धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ 30 जुलाई से होगा। श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति, श्री गोरा शक्ति महिला मंडल एवं श्री गढ़ कैलाश नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

समिति के अध्यक्ष सतीश भारतीय ने बताया कि पूरे सावन माह में भगवान शिव का विशेष अभिषेक, महाआरती, शिव महापुराण कथा, भजन संध्या, महाप्रसादी एवं अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

3 अगस्त को प्रथम सोमवार का विशेष आयोजन
सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को सुबह 6 बजे भगवान श्री गढ़ कैलाश महादेव का विशेष अभिषेक एवं महाआरती होगी। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
5 से 11 अगस्त तक शिव महापुराण कथा
5 अगस्त से 11 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक पंडित कपिल कुमार जी महाराज के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा एवं धार्मिक प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा।
महिला मंडल करेगा हरियाली अमावस्या उत्सव
द्वितीय सोमवार 10 अगस्त को विशेष अभिषेक, महाआरती एवं दीप शिखाओं का आयोजन होगा। वहीं 12 अगस्त को श्री गोरा शक्ति महिला मंडल द्वारा भजन संध्या, महाप्रसादी एवं हरियाली अमावस्या उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
17 अगस्त को भजन संध्या
तृतीय सोमवार 17 अगस्त को विशेष अभिषेक एवं महाआरती के बाद झमक जी कुमावत द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।
24 अगस्त को निकलेगी भव्य शाही सवारी
सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को सुबह 6 बजे विशेष अभिषेक एवं महाआरती के बाद दोपहर 2 बजे भगवान श्री गढ़ कैलाश महादेव की भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी। यह शाही सवारी रतलाम शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों का लाभ लेने की अपील की है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




