
यह घटना 19 जून को डीडी नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में हुई थी, जब दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सराफा व्यापारी कमल जैन के घर पर फायरिंग कर दी थी। गोली खिड़की को पार करते हुए घर के अंदर पहुंची, जहां व्यापारी की पत्नी मौजूद थीं। सौभाग्य से वह सुरक्षित बच गईं और कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार, सरवन निवासी सराफा व्यापारी आदित्य सोमानी और कमल जैन के बेटे दिव्यांश के बीच शेयर मार्केट और एमसीएक्स के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते एक करोड़ रुपये की वसूली के लिए वीनू शर्मा को 40 लाख रुपये की सुपारी दी गई। जांच में यह भी सामने आया कि फायरिंग से पहले व्यापारी और उसके परिवार को कई बार धमकाया गया था।
डीडी नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को सागोद और मोरवनी के बीच निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार किया। वीनू शर्मा के कब्जे से एक देसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पुलिस को वारदात की साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
पुलिस ने बताया कि वीनू शर्मा पहले भी अवैध हथियार रखने के मामले में सजा काट चुका है और जमानत पर बाहर था। वहीं इस मामले में फायरिंग करने वाला आरोपी वसीम उर्फ पांडू पहले भी एक चर्चित हत्या मामले में आरोपी रह चुका है।
इस मामले में अब तक फायरिंग करने वाले, हथियार उपलब्ध कराने वाले, बाइक मुहैया कराने वाले और साजिश में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि वसीम पठान और अदनान शेरानी अभी भी फरार हैं, जिन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शरण देने और फरारी में मदद करने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




