
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य गुरु तत्व, आत्मसाक्षात्कार और ध्यान की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाना है। सहज योग की संस्थापिका परम पूज्य श्री निर्मला देवी द्वारा स्थापित इस आध्यात्मिक परंपरा के माध्यम से मानव जीवन में संतुलन, मानसिक शांति और तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया जाता है। वर्तमान में सहज योग 150 से अधिक देशों में संचालित हो रहा है।

तीन दिनों तक होंगे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन
महोत्सव के पहले दिन ध्यान, भजन, संगीत और हवन के साथ शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दूसरे दिन सुबह ध्यान के बाद गुरु तत्व और ध्यान की गहराई बढ़ाने पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। शाम को भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
तीसरे दिन ध्यान केंद्र से विधायक सभागृह तक कलश यात्रा और श्री माताजी की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद श्री आदि गुरु पूजा के साथ महोत्सव का समापन होगा।
देशभर के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन कैप्टन सोहनलाल भल्ला, कार्यकारी सचिव रमेश चंद्र गुप्ता, पूर्व वाइस चेयरपर्सन सोनाली भट्टाचार्य, पूर्व ट्रस्टी चंद्र चौधरी, पूर्व वाइस चेयरमैन दिनेश राय, ट्रस्टी राजीव ज्ञानी, राज्य समन्वयक अमित गोयल, पूर्व राज्य समन्वयक महेंद्र कुमार व्यास सहित कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे।
कार्यक्रम की जानकारी सहज योग परिवार की ओर से राजेश जायसवाल ने दी।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




