
यह भूमि सर्वे नंबर 307/1/5 पर स्थित है, जिसे “पीपुल फॉर एनिमल्स एसोसिएशन, रतलाम” द्वारा नगर निगम को उपयोग हेतु सौंपा गया है। इस समझौते पर संस्था के अध्यक्ष वासुदेव गुरबानी और अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।

इस भूमि पर आवारा, बीमार और घायल पशु-पक्षियों के उपचार एवं देखभाल के लिए शेल्टर हाउस सह अस्पताल विकसित किया जाएगा। यहां पहले से ट्यूबवेल, बड़े पशुओं के लिए शेड, डॉग केनेल, 5 कमरे, शौचालय-स्नानघर, पक्षी घर, फेंसिंग और मुख्य गेट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
समझौते के अनुसार, शेल्टर हाउस का संचालन नगर निगम रतलाम करेगा और बिजली, सफाई, रखरखाव सहित सभी खर्च भी निगम द्वारा वहन किए जाएंगे। भूमि का उपयोग केवल पशु-पक्षियों के उपचार और देखभाल के लिए ही किया जा सकेगा।
जरूरत पड़ने पर किसी अतिरिक्त निर्माण के लिए नगर निगम और संस्था के बीच आपसी सहमति से निर्णय लिया जाएगा।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




