जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को शाम 4:13 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि जावरा क्षेत्र के सब्जी मंडी गेट के पास एक छोटा बच्चा अकेला घूम रहा है और अपने घर का रास्ता भूल गया है। सूचना मिलते ही जावरा क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरवी को तुरंत मौके पर रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक जितेन्द्र व्यास (क्रमांक 923) और पायलट सुरेन्द्र सिंह ने बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद टीम ने आसपास पूछताछ कर परिजनों की तलाश शुरू की।
स्थानीय जानकारी के आधार पर पता चला कि बच्चे के परिजन जावरा के पठानटोली क्षेत्र में रहते हैं। पुलिस टीम बच्चे को लेकर वहां पहुंची, जहां पहचान और सत्यापन के बाद मासूम को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
समय पर की गई इस कार्रवाई से बच्चा सुरक्षित घर पहुंच सका, वहीं परिजनों ने डायल-112 टीम का आभार व्यक्त किया।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




