
पुलिस के अनुसार कमलेश पिता रामलाल निनामा (19) निवासी नयाखेड़ा, थाना सैलाना तथा अजय पिता मदन खराड़ी (19) निवासी बजला, थाना सरवन के खिलाफ धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। दोनों युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा
दोनों युवकों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालने और माफी मंगवाने की कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की अशोभनीय गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

नागरिकों ने उठाई ये मांग
स्थानीय नागरिकों ने बस स्टैंड क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा तेज रफ्तार वाहन चालकों और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाने की मांग की।
पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी
एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय हरकत करने वालों पर पुलिस की लगातार नजर है। भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




