
सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को सुबह 6 बजे भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं महाप्रसादी होगी। शाम 7 बजे 1111 दीपों से भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। दूसरे सोमवार 10 अगस्त और 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या महोत्सव के तहत विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।

17 अगस्त को तीसरे सोमवार शाम महाआरती के बाद हरिओम भक्त मंडल (झमकलाल जी कुमावत) द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। वहीं 24 अगस्त को अंतिम सोमवार दोपहर 2 बजे भगवान श्री गढ़ कैलाश महादेव की ऐतिहासिक शाही सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। सवारी के मंदिर लौटने पर महाआरती का आयोजन होगा।
समिति ने यह भी निर्णय लिया कि 5 से 11 अगस्त 2026 तक पंडित कपिलजी शर्मा (अग्निहोत्री) के मुखारविंद से महाशिवपुराण कथा आयोजित की जाएगी। बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे और सभी आयोजनों को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




