
सफेद कार से पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाश
प्रारंभिक जांच के अनुसार, रात करीब 2:45 बजे तीन नकाबपोश बदमाश सफेद रंग की कार से फ्रीगंज पहुंचे। उन्होंने पहले हाई चॉइस मोबाइल और एसएस मोबाइल शोरूम के ताले व शटर तोड़े। इसके बाद दुकान के अंदर घुसकर शोकेस के कांच तोड़े और केवल महंगे ब्रांड के स्मार्टफोन समेटकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।

दो दुकानों से 95 से अधिक मोबाइल हुए चोरी
पुलिस और व्यापारियों के अनुसार, हाई चॉइस मोबाइल शोरूम से करीब 45 प्रीमियम स्मार्टफोन, जबकि एसएस मोबाइल से लगभग 50 महंगे मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। चोरी गए मोबाइलों की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने वारदात से पहले दुकानों की रेकी की थी, क्योंकि उन्होंने केवल महंगे हैंडसेट ही निशाना बनाए।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज
घटना की जानकारी मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में सफेद कार से आए तीन संदिग्ध बदमाश दिखाई दिए हैं। पुलिस अब कार की पहचान करने और उसके आने-जाने के रूट का पता लगाने में जुटी है।
फॉरेंसिक और साइबर टीम भी जांच में शामिल
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और साइबर सेल को जांच में लगाया गया है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य और उंगलियों के निशान जुटाए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने बनाई विशेष टीमें
माधव नगर थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। शहर के प्रमुख मार्गों, टोल प्लाजा और आसपास के जिलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और चोरी गए मोबाइल बरामद किए जाएंगे।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




