
मंत्री गडकरी ने मौके पर एक्सप्रेसवे की प्रगति का जायजा लिया और कलेक्टर मिशा सिंह से जिले से गुजर रहे 8 लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण व रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे पैचवर्क को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। संक्षिप्त चर्चा के बाद उनका काफिला बिना किसी अन्य पड़ाव के आगे रवाना हो गया। पूरे दौरे के दौरान वे रतलाम जिले में कहीं नहीं रुके और उनसे मिलने कोई स्थानीय भाजपा नेता भी नहीं पहुंचा।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
मंत्री के दौरे को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर पुलिस और प्रशासन की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और काफिले के गुजरने तक अन्य वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रखी गई। कई स्थानों पर लोग एक्सप्रेसवे से जुड़ी समस्याएं बताने के लिए मौजूद थे, लेकिन काफिला कहीं नहीं रुका।
उल्लेखनीय है कि नितिन गडकरी बुधवार को राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करने के बाद सड़क मार्ग से गुजरात की ओर रवाना हुए थे। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को रतलाम जिले से होकर गुजरने वाले एक्सप्रेसवे का भी निरीक्षण किया।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




