
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने की। विशेष अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री रिंकू टांक तथा कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्री अजय रघुवंशी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान विशेषांक का विधिवत विमोचन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने विशेषांक की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के संघर्ष और सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण प्रकाशन बताया। समारोह में मौजूद नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ यह समारोह बुरहानपुर के सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




