
नगर निगम के जनकार्य एवं उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि बुडानिया की पहाड़ी पर पौधारोपण के लिए सभी तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। अभियान के तहत न केवल पौधे लगाए जाएंगे, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित रखरखाव की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि पौधे लंबे समय तक सुरक्षित रहकर हरित क्षेत्र का विकास कर सकें।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया निरीक्षण
बुधवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कमांडेंट ज्ञानेश्वर खाड़े, नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पौधारोपण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, सिंचाई व्यवस्था, सुरक्षा और रखरखाव सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि पौधारोपण अभियान व्यवस्थित और सफल तरीके से संपन्न हो सके।
बीएसएफ के सहयोग से होगा पौधारोपण
नगर निगम के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल द्वारा उपलब्ध कराई गई 48 एकड़ भूमि पर आगामी दिनों में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
नगर निगम का कहना है कि पौधारोपण के बाद नियमित निगरानी, सिंचाई और संरक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे लगाए गए पौधे विकसित होकर क्षेत्र को घना हरित स्वरूप प्रदान कर सकें।
Tags
इंदौर, बुडानिया पहाड़ी, एक पेड़ मां के नाम, कैलाश विजयवर्गीय, पौधारोपण अभियान, इंदौर नगर निगम, BSF, पर्यावरण संरक्षण, मध्य प्रदेश न्यूज
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




