
Ratlam: अपने ही दफ्तर में पकड़ाया 6 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी,जमीन के हस्तानांतरण के लिए महिला से मांगी रिश्वत
Ratlam: अपने ही दफ्तर में पकड़ाया 6 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी,जमीन के हस्तानांतरण के लिए महिला से मांगी रिश्वत उज्जैन लोकायुक्त ने रतलाम के जावरा में पटवारी प्रवीण जैन को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। पटवारी ने यह राशि एक महिला से जमीन के हस्तानांतरण करने के लिए मांगी थी।
जानकारी के अनुसार, प्रवीण जैन जावरा ब्लॉक के खेड़ाखेड़ी ग्राम पंचायत के हल्का बामनखेड़ी में पटवारी के पद पर पदस्थ है। आवेदक श्यामु बाई ने प्लाट खरीदा है। महिला को अपनी जमीं का हस्तानांतरण कराना था। जिसके लिए पटवारी वह पटवारी के पास गई थी परन्तु पटवारी प्रवीण जैन ने महिला से रिश्वत की मांग की। इसके बाद महिला ने लोक सेवा अधिकारी उज्जैन को शिकायत की।
महिला की शिकायत के बाद लोक सेवा अधिकारी की टीम ने बुधवार दोपहर 2.15 पर जावरा में पुरानी कोर्ट के पास पटवारी के ऑफिस में कार्यवाही की तथा महिला से लोक सेवा अधिकारी की टीम ने पैसे लेकर पटवारी के पास जाने को कहा पटवारी के रूपए लेते ही लोक सेवा अधिकारी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी डीएसपी दिनेशचंद्र वर्मा, इंस्पेक्टर राजेंद्र वर्मा, कॉन्स्टेबल अनिल अटोलिया, शिवकुमार शर्मा, हितेश ललावत, नेहा शर्मा ।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




