
रतलाम पुलिस तलाशी अभियान: रतलाम में बीते सप्ताह हुई दो हत्याओं के बाद आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस। बेवजह घूमने वालों की चेकिंग शुरू, एक युवक चाकू के साथ गिरफ्तार। जानें पूरी रिपोर्ट।
रतलाम शहर की पुलिस ने शनिवार देर रात एक विशेष तलाशी अभियान चलाया। रतलाम पुलिस तलाशी अभियान का उद्देश्य उन लोगों पर कार्रवाई करना था, जो आधी रात को बिना किसी कारण के सड़कों पर घूमते पाए गए। पिछले एक सप्ताह में हुई दो हत्या की वारदातों के बाद शहर में तनाव का माहौल था, जिसे देखते हुए पुलिस ने इस सख्त कदम की शुरुआत की।
आधी रात को चौराहों पर उतरी पुलिस

रात करीब 11 बजे सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी, डीडी नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर, और माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव पुलिस बल के साथ विभिन्न चौराहों पर गश्त के लिए निकले। बाइक सवार युवाओं को रोककर तलाशी ली गई और उनके आने-जाने की वजह पूछी गई।
ट्रिपल राइडिंग पर कड़ी कार्रवाई
अधिकतर बाइक पर तीन-तीन युवक सवार पाए गए। बिना संतोषजनक उत्तर दिए बाइक सवारों की गाड़ियों को थाने भेजा गया। एक बाइक पर तो चार युवक सवार थे, जिसे सीएसपी ने खुद अपने वाहन से ओवरटेक कर रोका। सभी की तलाशी लेकर बाइक को जब्त किया गया।

पुलिस को देख बदला रास्ता
शहर सराय चौराहे और स्टेशन रोड क्षेत्र में कई युवकों ने पुलिस को देखकर अपनी बाइक घुमा ली और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की दूर-दूर तक तैनाती के कारण उन्हें रोककर तलाशी ली गई। रतलाम पुलिस तलाशी अभियान की वजह से सड़क पर मौजूद भीड़ छंट गई।
रेलवे स्टेशन तक चेकिंग
पुलिस अधिकारी दिलबहार चौराहे से पैदल रेलवे स्टेशन क्षेत्र तक पहुंचे और खुली दुकानों को बंद कराया। देर रात प्लेटफार्म 2 और 4 के पास चाय और स्नैक्स की दुकानों पर भी तलाशी ली गई। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि समय पर दुकानें बंद करें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
युवक चाकू सहित पकड़ा गया
इस तलाशी अभियान के दौरान थाना औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक को चाकू के साथ पकड़ा गया। युवक से देर रात तक पूछताछ जारी रही। पुलिस का मानना है कि युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हो सकता है।
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया का बयान
“आधी रात को बेवजह घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रतलाम पुलिस तलाशी अभियान लगातार जारी रहेगा।”
पिछले सप्ताह में दो हत्याएं
- 28 मई की रात कालिका माता मंदिर क्षेत्र में 21 वर्षीय अरुण असावरा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण था दोस्त की गर्लफ्रेंड को फोन करना।
- 6 जून की रात स्टेशन रोड थाने से महज 500 मीटर दूर विशाल ररोतिया (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्त के साथ चाय पीने के लिए निकला था।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




