
Varanasi, Uttar Pradesh, India - 24 March 2019: Portrait of an Islam lady.
35 वर्षीय महिला का नाबालिग से निकाह विवाद: रतलाम में 35 वर्षीय महिला ने 17 साल के नाबालिग से निकाह की ज़िद की और उसके घर में घुसकर हंगामा किया। पुलिस ने महिला को गिरफ़्तार कर जेल भेजा। जानिए पूरा मामला।

35 वर्षीय महिला का नाबालिग से निकाह विवाद
रतलाम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय महिला ने 17 साल के नाबालिग लड़के से निकाह की ज़िद करते हुए उसके घर में घुसकर जमकर हंगामा किया। यह मामला सोमवार देर रात का है।
एक साल से चल रहा था संबंध, नाबालिग के पिता ने दर्ज कराया मामला
नाबालिग के पिता ने बताया कि महिला पिछले एक साल से उनके बेटे को धमकाकर उसका शारीरिक शोषण कर रही थी। उन्होंने महिला के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
घर में घुसकर बैठी महिला, बोली- “निकाह करके ही जाऊंगी”
सोमवार रात करीब 10:30 बजे महिला सुभाष नगर से चलकर लड़के के घर आई और सीधे अंदर जाकर निकाह की ज़िद करने लगी। परिवार वालों के मना करने पर भी नहीं मानी और हंगामा करने लगी। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस कार्रवाई: कोर्ट में पेशी के बाद भेजी गई जेल
पुलिस ने महिला को समझाइश के बाद वन स्टॉप सेंटर भेजा, फिर FIR दर्ज करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि जांच जारी है।
महिला की पृष्ठभूमि: तलाकशुदा, दो बच्चों की मां
महिला अंजुम की दो शादियां हो चुकी हैं और वह तलाकशुदा है। पहली शादी एक नाबालिग का धर्म परिवर्तन करवाकर की थी जिससे उसे दो बच्चे हैं। दूसरी शादी 18 साल के युवक से की थी, लेकिन अब उससे भी अलग रह रही है।
https://wcd.nic.in/act/child-protection/pocso-act
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




